LatestNewsछत्तीसगढ़मनोरंजनरायपुर

‘बचपन का प्यार’ पहुंचा इंडियन आइडल के सेट पर……

मुंबई| छत्तीसगढ़ का एक बच्चा सहदेव दिरदो इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है| जिधर देखो उधर बस इसी बच्चे का गाया गाना बचपन का प्यार गूंज रहा है| सहदेव की पॉपुलैरिटी देख अब उसे सिंगिंग शो इंडियन आइडल के सेट पर बुलाया गया है| जिसका वीडियो होस्ट आदित्य नारायण ने शेयर किया है|

आदित्य नारायण ने सेट से एक वीडियो क्लिप शेयर किया है जिसमें जज और कंटेस्टेंट्स सहदेव दिरदो के साथ बचपन का प्यार गाने पर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं| इस वीडियो को शेयर करते हुए आदित्य नारायण ने कैप्शन में लिखा- बचपन का प्यार क्यूटी सहदेव और इंडियन आइडल की टीम के साथ|

वही, अब ये जमकर वीडियो वायरल हो रहा है. आदित्य नारायण के एक्सप्रेशन कमाल के हैं. सभी कंटेस्टेंट्स पर बचपन का प्यार फीवर चढ़ता दिख रहा है| वीडियो में अनु मलिक, सोनू कक्कड़, मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाला, निहार ताउरो, शनमुख प्रिया, स्याली कांबले नजर आ रहे हैं|

बचपन का प्यार ट्रैक का खुमार कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स पर चढ़ा हुआ है| इस गाने पर सेलेब्स अपने रील्स वीडियो बना रहे हैं| सहदेव दिरदो का ये ट्रैक इस कदर पॉपुलर हुआ कि वे रातोरात स्टार बन गए हैं| सहदेव को रैपर बादशाह ने अपने साथ गाने का मौका दिया है|

बात करें इंडियन आइडल की तो 15 अगस्त को शो का फिनाले होने वाला है. फिनाले एपिसोड को ग्रैंड बनाने की पूरी तैयारी की जा चुकी है| फिनाले एपिसोड को 12 घंटे टेलीकास्ट किया जाएगा| इंडियन आइडल का विनर कौन जीतेगा, इसे जानने की फैंस में एक्साइटमेंट बनी हुई है| सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अभी से पवनदीप राजन और अरुणिता कांजीलाल को विनर घोषित कर दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube