छत्तीसगढ़

भाई और बहन थे घर में, एक ने लगाई फांसी, सदमे में परिजन…

दुर्ग। भिलाई के वैशाली नगर थाना इलाके के कैंप-1 आरजू मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले ईशू सिंह (21) ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ईशू ने खुदकुशी क्यों की, यह स्पष्ट नहीं है। वैशाली नगर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, ईशू घर में अपने पिता प्रदीप सिंह और बहन के साथ रहता था। मां की मौत हो चुकी है। पिता हमाली का काम करते हैं। ईशू शुक्रवार 7 मार्च को अपने घर पर कमरे में था। दोपहर 12.30 बजे घरवालों ने उसके कमरे में झांककर देखा तो वो फंदे पर लटका मिला।

ईशू की बहन ने शोर मचाकर सभी को बुलाया। आसपास के लोगों ने जाकर देखा कि, उसकी नब्ज चल रही है। उन्होंने तुरंत उसे गमछे के फंदे से नीचे उतारा और बीएम शाह हॉस्पिटल ले गए।

वहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान दोपहर ढाई बजे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर वैशाली नगर पुलिस अस्पताल पहुंची। शव का पंचनामा कर उसे पीएम के लिए देर रात लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेज दिया। यहां उसका पीएम किया जा रहा है। वहीं, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube