GeneralLatestNewsUncategorizedछत्तीसगढ़बिलासपुर

बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई

बिलासपुर, मस्तूरी थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम कटहा में बाइक सवार पिता-पुत्र को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पिता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुत्र को गंभीर हालत में बिलासपुर के सिम्स में भर्ती किया गया है।

पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम केवटाडीह निवासी रूपराम निराला(45) का पुत्र नरेंद्र कुमार महाराष्ट्र में काम करता है। वह दिवाली पर घर आ रहा था। नरेंद्र बिलासपुर से मल्हार बस से पहुंचा। इसके बाद पिता को फोन कर बुलाया। रूपराम अपने बेटे को लेने मल्हार पहुंचे। मल्हार बस स्टैंड से बेटे को लेकर वापस अपने गांव केवटाडीह टांगर लौट रहे थे। बाइक सवार पिता-पुत्र शाम छह बजे ग्राम कठहा पहुंचे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। घटना में रूपराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुत्र नरेंद्र कुमार गंभीर स्थिति में घायल हो गया। उसे डायल 112 की मदद से मस्तूरी स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए घायल को सिम्स रेफर कर दिया गया। शाम होने के कारण मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से दुर्घटनाकारी वाहन को पहचानने की कोशिश कर रही है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube