LatestNewsअन्तर्राष्ट्रीयखेलराष्ट्रीय

टीम इंडिया को बड़ा झटका दिग्गज खिलाड़ी हुए कोरोनो पॉजिटिव… कुल 3 खिलाड़ी संक्रमित.

नईदिल्ली| श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय क्रिकेट टीम के क्रिकेटरों पर कोरोना का आक्रमण जारी है। अब टीम इंडिया के दो और खिलाड़ी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और कृष्णप्पा गौतम संक्रमित पाए गए हैं। यह दोनों खिलाड़ी उन आठ क्रिकेटरों में शामिल थे जिन्हें क्वारंटीन किया गया था। इससे पहले ऑल राउंडर क्रुणाल पांड्या 27 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव हुए थे।

क्रुणाल के बादऔर गौतम भी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं| चहल और गौतम उन 8 खिलाड़ियों का हिस्सा थे, जो कोरोना संक्रमित हुए क्रुणाल पंड्या के संपर्क में आए थे| दोनों खिलाड़ी फिलहाल आइसोलेशन में थे| इससे पहले क्रुणाल पंड्या 27 जुलाई को पॉजिटिव आए थे|

READ MORE: Tokyo Olympics में भारत की खिलाड़ी पहुंची सेमीफाइनल में, भारत का दूसरा मेडल पक्का….

चहल और गौतम का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद खबर है कि अब ये दोनों भी क्रुणाल के साथ नेगेटिव रिपोर्ट नहीं आने तक श्रीलंका में रुकेंगे| वहीं बाकी के 6 खिलाड़ी जिनमें, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव, पृथ्वी शॉ, दीपक चाहर, मनीष पांडे और इशान किशन शामिल हैं, ये सभी आज भारत के लिए रवाना होंगे| ESPN क्रिकइंफो के मुताबिक, चहल और गौतम का कोरोना टेस्ट गुरुवार को नेगेटिव आया था| लेकिन शुक्रवार को हुए टेस्ट में इन दोनों का रिजल्ट पॉजिटिव आया|

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube