घटनाछत्तीसगढ़

डीजे वाहन की टक्कर से छज्जा गिरा, एक की मौत…

बिलासपुर। नववर्ष की शोभायात्रा के दौरान वाहन में बंधे डीजे बॉक्स की टक्कर से मकान का छज्जा गिर गया। इसमें दबकर 10 घायल हुए, उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। थाना मस्तुरी में इस घटना के बाद गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।

इस मामले में वाहन चालक और डीजे संचालक को गिरफ्तार किया गया है। भरत लाल कैवर्त ने बताया कि सुरेश और रामचरण केवट द्वारा डीजे का इस्तेमाल करते हुए एक आयोजन किया गया था।

वाहन में डीजे को तेज आवाज में बजाते हुए केंवटपारा में घुसे। गली संकरी थी और वाहन में रखा डीजे का बॉक्स गाड़ी से बाहर निकला हुआ था। जिसके कारण वाहन टुकेश कैवर्त के घर के छज्जे से टकरा गया और छज्जा गिरने से उसके नीचे शोभायात्रा में नाच रहे 10 लोग घायल हो गए। इलाज के दौरान एक घायल व्यक्ति प्रशांत केवट की मृत्यु हो गई।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube