रेलवे द्वारा भांसी और कमलूर स्टेशनों के बीच दोहरीकरण कार्य के तहत नान इंटरलॉकिंग किया जा रहा है। इसके चलते 26 जून से दो जुलाई तक विशाखापत्तनम से आने वाली यात्री ट्रेनें केवल दंतेवाड़ा तक ही चलेंगी। किरंदुल तक जाने वाली रेल सेवा इस अवधि के लिए स्थगित कर दी गई है। यात्री दंतेवाड़ा से ही ट्रेन ले सकेंगे, जबकि मालगा
जगदलपुर। दक्षिण बस्तर क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। रेलवे द्वारा किरंदुल सेक्शन के अंतर्गत भांसी और कमलूर स्टेशनों के बीच रेल लाइन दोहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इस परियोजना के तहत नई रेल लाइन पर नान इंटरलॉकिंग का कार्य संपन्न होना है, जिसके कारण 26 जून से दो जुलाई तक दंतेवाड़ा और किरंदुल के बीच की 42 किलोमीटर की रेल यात्री सेवा को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है।