GeneralLatestNewsअन्तर्राष्ट्रीयघटनाजुर्मशिक्षा

22,000 भारतीय छात्र रूसी हमले का शिकार हुए-राजदूत बुराकोव्स्की

नई दिल्ली
यूक्रेन पर रूस द्वारा हमले किए जाने के बाद बड़ी संख्या में भारतीय छात्रों को वहां से रेस्क्यू किया गया था। ये छात्र यूक्रेन के पड़ोसी देशों जैसे पोलैंड, रोनामिया और हंगरी के रास्ते भारत आए थे। अब भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने  कहा कि लगभग 22,000 भारतीय छात्र रूसी हमले का शिकार हुए। उन्होंने कहा कि इन छात्रों की जिंदगी मुश्किल हो गई है। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए एडम बुराकोव्स्की ने कहा, लगभग 22,000 भारतीय छात्र भी रूसी आक्रमण के शिकार हुए। रूस उनके जीवन को मुश्किल बना रहा है। उन्हें यूक्रेन के पड़ोसी देशों से निकाला गया था। पोलैंड ने लगभग 6000 भारतीय छात्रों को निकालने में मदद की। ऑपरेशन गंगा सफल रहा। भारत में पोलैंड के राजदूत ने कहा, अब ये छात्र किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने की कोशिश कर रहे हैं। हम पोलिश और भारतीय दोनों भागीदारों के साथ इस मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं। पोलैंड में भारतीय छात्रों की संख्या लगभग 4000 है। ये संख्या बढ़ रही हैं। कोई भी पोलैंड के कॉलेजों में अप्लाई कर सकता है।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube