छत्तीसगढ़

17 साल की छात्रा फांसी पर झूली, तभी पहुंच गए भाई-बहन और बचा लिया

बालोद। जिले के एक गांव में 17 साल की कक्षा ग्यारहवीं की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। लोगों ने देखा तो तत्काल फांसी के फंदे को काटकर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज जारी है। नाबालिग की स्थिति सामान्य है। रस्सी का निशान गले में पड़ गया। पुलिस जांच कर रही है। आत्महत्या के प्रयास की वजह पता नहीं चली है।

यह घटना शुक्रवार शाम 5 बजे की है। बताया जा रहा है कि घर में तीन लोग रहते हैं। दो बहन व एक भाई है। छोटी बहन व भाई घर के बाहर थे। घर सूना था तो 17 वर्षीय लड़की ने फांसी पर झूल गई। उसी समय बहन व भाई घर पहुंचे और देखा कि बहन फांसी पर तड़प रही है। आसपास के लोगों को बुलाकर उठाया व दूसरे ने रस्सी को काटा और अस्पताल पहुंचाया। लड़की के माता व पिता बाहर काम करने गए हुए हैं। वे लोग महीने दो माह में घर आते हैं।

Admin

Reporter

Follow Us

Follow us on Facebook Follow us on Twitter Subscribe us on Youtube